किशोरों में तनाव और चिंता के उपचार में योग की भूमिका: पलवल जिले पर आधारित अध्ययन

Authors

  • सुखबीर सिंह Author
  • डॉ नितिन कुमार Author

Abstract

यह अध्ययन पलवल जिले के किशोरों में तनाव और चिंता के उपचार में योग की भूमिका का विश्लेषण करने के उद्देश्य से किया गया था। आज के समय में किशोर मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। इस अध्ययन में योग की विभिन्न विधियों, जैसे आसन, प्राणायाम और ध्यान, के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। अध्ययन के परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि योग का नियमित अभ्यास किशोरों में तनाव और चिंता के स्तर को कम करने में प्रभावी था। विशेष रूप से भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान ने किशोरों में मानसिक शांति, आत्म-साक्षात्कार और चिंता को नियंत्रित करने में मदद की। इस अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला कि योग किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में एक महत्वपूर्ण उपकरण है, और स्कूलों तथा कॉलेजों में इसे अनिवार्य किया जाना चाहिए। योग और ध्यान के माध्यम से किशोरों में मानसिक संतुलन और शांति को बढ़ावा दिया जा सकता हैं ।

Downloads

Published

2022-01-01

Issue

Section

Articles

How to Cite

किशोरों में तनाव और चिंता के उपचार में योग की भूमिका: पलवल जिले पर आधारित अध्ययन. (2022). International Journal of Food and Nutritional Sciences, 11(13), 3251-3264. https://www.ijfans.org/index.php/Journal/article/view/7938