उपन्यास 'सम्राट चन्द्रगुप्त' के पात्र एवं चरित्र-चित्रण
Abstract
प्रस्तुत उपन्यास में निम्न पात्र पाए जाते है नायक तथा उसके अन्य सहायक और अन्य पात्र उपन्यास का नायक चाणक्य है चंद्रगुप्त है या यह निर्णय करना बहुत ही कठिन है। वैसे भारत के उत्थान में चाणक्य की भूमिका भी कम नहीं है मेरे अनुसार उपन्यास का नायक चाणक्य ही होना चाहिए। जैसा कि कई विद्वानों ने माना है क्योंकि चाणक्य ने ही चंद्रगुप्त को एक सुदृढ़ एवं सटीक रणनीति प्रदान की, मार्गदर्शन किया। जिस रास्ते से सफलता मिलनी थी। वही रास्ता चाणक्य ने चंद्रगुप्त को दिखाया उसी रास्ते पर चलते-चलते राजा चाणक्य राजा बन गया। और सफलता प्राप्त कर सका तथा भारत का उत्थान कर सका। हाँलाकि चाणक्य भी नायकोचित प्रतीत होता है वह किंग मेकर है उसे राजा बनाने की कला मालूम है राजा बनने वाले के गुणों की पहचान वह कर लेता है।







