उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियों की व्यावसायिक आकांक्षाओं के स्तर का एक अध्ययन
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की व्यावसायिक आकांक्षाओं के स्तर का परीक्षण करना है। व्यावसायिक आकांक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक चर है, जो विद्यार्थियों के करियर–निर्णय, लक्ष्य–निर्धारण, आत्म-संकल्पना तथा शैक्षिक उपलब्धि को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। इस शोध में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति का प्रयोग किया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग स्थित जगदलपुर शहर के 800 विद्यार्थियों का चयन किया गया। डेटा संग्रह हेतु जे. एस. ग्रेवाल द्वारा निर्मित मानकीकृत व्यावसायिक आकांक्षा मापनी का उपयोग किया गया। प्रतिशत विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि अधिकांश विद्यार्थियों की व्यावसायिक आकांक्षाएँ औसत से उच्च स्तर की हैं, जबकि अत्यंत निम्न और निम्न स्तर की आकांक्षा वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत अत्यल्प है। निष्कर्ष स्पष्ट करते हैं कि विद्यार्थियों में करियर-जागरूकता एवं भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यमान है। अध्ययन के शैक्षिक निहितार्थों और परामर्श संबंधी सुझावों पर भी चर्चा की गई है।







