नए मीडिया परिवेश में प्रिंट मीडिया का पुनर्गठन: पाठक, तकनीक और रणनीतियाँ

Authors

  • दीप्ति चौहान Author
  • अमर पाल सिंह आचार्य Author

Abstract

यह अध्ययन वर्तमान पत्रकारिता परिदृश्य में मीडिया उपभोग की बदलती प्रवृत्तियों को समझने का प्रयास करता है। डिजिटल तकनीक के विकास ने समाचार वितरण और पठन के स्वरूप को आमूल-चूल रूप से बदल दिया है, जिससे पारंपरिक प्रिंट पत्रकारिता को नवाचार और रणनीतिक पुनर्रचना की आवश्यकता महसूस हुई है। इस अध्ययन में विभिन्न आयु, शिक्षा, आय और व्यवसाय वर्गों के पाठकों की प्राथमिकताओं का विश्लेषण किया गया है, और यह दर्शाया गया है कि यद्यपि डिजिटल माध्यम तीव्र, संवादात्मक और सुविधाजनक है, फिर भी प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीयता, गहराई और संपूर्णता के कारण एक विशेष स्थान रखता है। शोध के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रिंट और डिजिटल माध्यम का सह-अस्तित्व संभव है, बशर्ते मीडिया संस्थान हाइब्रिड रणनीतियों को अपनाएँ। सांख्यिकीय विश्लेषण द्वारा सिद्ध किया गया कि पाठकों की मीडिया पसंद विभिन्न कारकों से प्रभावित होती है, जिससे भविष्य की पत्रकारिता रणनीतियों की दिशा निर्धारित की जा सकती है। यह अध्ययन पत्रकारिता के पुनर्परिभाषण की प्रक्रिया में एक मूल्यवान योगदान देता है।

Downloads

Published

2026-01-01

Issue

Section

Articles

How to Cite

नए मीडिया परिवेश में प्रिंट मीडिया का पुनर्गठन: पाठक, तकनीक और रणनीतियाँ. (2026). International Journal of Food and Nutritional Sciences, 15(1), 1-14. https://www.ijfans.org/index.php/Journal/article/view/1265