आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों पर सोशल मीडिया के प्रभाव का एक अध्ययन

Authors

  • वर्षा तिवारी Author
  • डॉ. राजेश तिवारी Author

Abstract

डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने शिक्षा व्यवस्था को गहराई से प्रभावित किया है। वर्तमान समय में विद्यार्थी न केवल अध्ययन सामग्री के लिए बल्कि सामाजिक संपर्क, मनोरंजन एवं आत्म-अभिव्यक्ति के लिए भी सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग कर रहे हैं। विशेष रूप से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी, जो सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक चुनौतियों के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, सोशल मीडिया के प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील पाए जाते हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य इंदौर जिले के आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों पर सोशल मीडिया के प्रभाव का विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति को अपनाया गया। इंदौर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित 300 आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को नमूने के रूप में लिया गया। आँकड़े अध्ययन आदत प्रश्नावली एवं सोशल मीडिया उपयोग प्रश्नावली के माध्यम से संकलित किए गए तथा माध्य, मानक विचलन एवं सहसंबंध तकनीकों द्वारा विश्लेषित किए गए। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि नियंत्रित एवं उद्देश्यपूर्ण सोशल मीडिया उपयोग अध्ययन आदतों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जबकि अत्यधिक एवं अनियंत्रित उपयोग अध्ययन समय, एकाग्रता एवं आत्म-अनुशासन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अध्ययन शिक्षा नीति निर्माताओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत करता है।

Downloads

Published

2022-01-01

Issue

Section

Articles

How to Cite

आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों पर सोशल मीडिया के प्रभाव का एक अध्ययन. (2022). International Journal of Food and Nutritional Sciences, 11(10), 7704-7709. https://www.ijfans.org/index.php/Journal/article/view/11544