भारत की सुरक्षा को चीन से चुनौतियाँ तथा भूटान का महत्त्व

Authors

  • अमित कुमार हुड्डा Author

Abstract

इस शोध पत्र में भारत की सुरक्षा की दृष्टि से भूटान के महत्त्व को स्पष्ट किया गया है। भारत-भूटान सन्धि 1949 के लाभ को दर्शाया है। नेपाल में चीन का सैनिक हस्तक्षेप भारत की सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। भारत और नेपाल के मध्य खुली सीमा रेखा भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले बांध परियोजना और तिब्बत में चीनी गतिविधियां जल संकट ओर साथ-साथ ये बांध परियोजनाएं बाढ़ आदि समस्या भी उत्पन्न कर सकती है, जो युद्ध के दौरान विध्वंस मचाने में सक्षम होगा। हिन्द महासागर में भी चीन नौ सेना आकार और गुणवत्ता दोनों दृष्टियों से भारतीय नौ सेना से बेहतर है। जिसका सीधा प्रभाव भारत की सामुन्द्रिक सुरक्षा पर पड़ेगा। डोकलाम की घटना के दौरान चीन द्वारा भारत के विरूद्ध जिस प्रकार का रूख अपनाया है, इससे यह स्पष्ट होता है कि भविष्य में चीन भारत की उत्तरी सीमाओं पर अपनी घुसपैठों के द्वारा भारत पर सामरिक दबाव बनाता रहेगा।

Published

2022-01-01

Issue

Section

Articles

How to Cite

भारत की सुरक्षा को चीन से चुनौतियाँ तथा भूटान का महत्त्व. (2022). International Journal of Food and Nutritional Sciences, 11(9), 4749-4759. https://www.ijfans.org/index.php/Journal/article/view/10225