बैगा जनजाति में कुपोषण की समस्या का अध्ययन : मध्यप्रदेश सरकार की आहार अनुदान योजना के संदर्भ में
Abstract
प्रस्तुत शोध अध्ययन मध्य प्रदेश राज्य की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा पर आधारित है। शोध अध्ययन में मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर एवं शहडोल संभागो के 6 जिलों में निवासरत बैगा जनजाति की महिलाओं और बच्चों की कुपोषण की समस्या के निराकरण हेतु मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग की आहार अनुदान योजना का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। शोध कार्य हेतु द्वितीयक समंको का आरेख एवं सारणियों के माध्यम से विश्लेषण किया गया है। इस योजना के अध्ययन में बैगा जनजाति के हितग्राहियो की कुपोषण की समस्या के निराकरण में सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि की सकारात्मक भूमिका पाई गई है।







